ग़मगी
शाम जब ढलने लगी देखते ही देखते सूरज डूबने लगा । आर्जूओ के समंदर में धीरे धीरे समाने लगा ।। रौशनी के ख्वाबों में था हकीक़त से अंजाना । होश जब आया मुझे दिल बैठ सा ज़ाने लगा ।। आँखें मूंदी सोचा वहम हैं तस्सल्ली दी फिजूल । ऐसा नहीं हो सकता दिल को मनाने लगा ।। वहम जो होता तो छट जाता आँखें मूंदते ही । हो न हो ये सच हैं एहसास एक सताने लगा ।। सन्नाटें गहराते गयें तनहा था मैं चाँद सा । गुजरतें हुए हर झोंके से पूछा क्या सूरज का कोई ठिकाना लगा ।। बड़ी लंबी कटी रात दर्दनाक छत पर गढ़ें हर एक लम्हें के निशान । फिर आखिर सवेरा हुआ सूरज झरोंखों से मुस्कुराने लगा ।। पूछा जब कहा थे रातभर तो कहा यहीं था कही न गया । अन्धेरें के कारण तुम्ही न देख पाएं होंगे दलिले मेरी ही झूट्लाने लगा ।। ----o----